






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2023। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ते छोटे छोटे कदम सैंकड़ो विद्यार्थियों के बड़े बड़े सपने पूरे करने वाले साबित होते है। ये बड़ी खबर अंचल के दो बड़े गांवो के हजारों विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए शिक्षा विभाग से आई है। गांव मोमासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय की स्वीकृति जारी हो गई है वहीं गांव पूनरासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भूगोल विषय खोलने की स्वीकृति भी दे दी गई है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से छात्रों व अभिभावकों की ये मांग थी जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोमासर सहित आस पास के गांवो से छात्र छात्राओं को विज्ञान विषय पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें गांव में ही विज्ञान पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी जिससे छात्राओं की विज्ञान विषय में शिक्षा को बढ़ावा मिल सकेगा। महिया ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा की प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। दोनों गांवो में खुशी का लहर छा गई है व महिया समर्थक सहित अनेक अभिभावक विधायक का आभार जता रहें है।



