May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2024। समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद उपखंड अधिकारी की निगरानी में किए जाने, खरीद केंद्र पर उचित प्रबंधन करवाने, श्रीडूंगरगढ़ के लिए अलग वेयरहाऊस की व्यवस्था करवाने तथा एक ओर अतिरिक्त खरीद केंद्र खुलवाए जाने की मांगे लेकर किसान हित में कांग्रेसी नेताओं ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन दिए है। कांग्रेसी नेता हरीराम बाना की अगुवाई में अनेक किसान पंचायत समिति पहुंचे। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर खरीद केंद्र पर उचित प्रबंधन की मांग की। हरीराम बाना ने कहा कि केंद्र पर तुलाई नाम मात्र की हो रही है व 300 से अधिक ट्रेक्टर ट्रॉली सहित अनेक वाहनों में किसान मूंगफली लेकर सड़क किनारे खड़े है। ऐसे में ठंड में रात दिन किसान परेशान होने के साथ यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। किसान कड़ाके की ठंड में चार से पांच दिन तक कतारों में खड़े है। सोहन महिया व हेतराम जाखड़ ने कहा कि प्रदेश भर में सर्वाधिक मूंगफली श्रीडूंगरगढ़ में हो रही है और ऐसे में यहां के लिए अतिरिक्त वेयरहाऊस की व्यवस्था करवाई जानी चाहिए जिससे माल उठाव के कारण खरीद प्रभावित नहीं हो। पंचायत समिति परिसर में प्रधान सावित्री देवी व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपते हुए श्रीडूंगरगढ़ में एक ओर अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने की मांग की। गोदारा ने किसानों की समस्याओं को लेकर खुले आसमान के तले चार रातें गुजारने की पीड़ा को बताया। उमा मित्तल ने नेताओं को व्यवस्था में सुधार करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओमप्रकाश जाखड़, कन्हैयालाल बाना, विनोद जाखड़, श्रवण डूडी, भागुराम डूडी, सोहनराम, श्यामलाल, राजेश मेघवाल, राजू शर्मा, श्याम दास, बजरंग सिंह, मदनलाल जाखड़, मनोज महिया, गोपाल तर्ड, श्रीराम, सीताराम कड़वासरा, चेतनराम, दुलदास, हरीओम प्रजापत, शुभम शर्मा, ओमप्रकाश भादू, रामकिशन साईं, लीलाधर गोदारा, मोहनराम नाई, तिलोकराम भादू, आदूराम बाना, राजन मूंड, किशन वाल्मीकि, सुरजाराम, मोडाराम, चुन्नीलाल, मोहननाथ सिद्ध, राहुल सहित अनेक किसान मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरीराम बाना व किसान पहुंचे उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेतराम जाखड़ सहित अनेक किसानों ने की मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने सोंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरीराम बाना ने उपखंड अधिकारी की निगरानी में खरीद करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने दिया आश्वासन।