May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2022। ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर युवा राजधानी जयपुर के लिए पदयात्रा पर निकले है। बीकानेर से रवाना युवा सुरेश सियाग व शिव तरड़ आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां उनका स्वागत सम्मान करते हुए संघर्ष में साथ देने का वादा किया। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में दोनों युवाओं के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया गया। बाना ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए 30 सितंबर को जयपुर में आयोजित महारैली में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित भाग लेने की बात कही। बाना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने झंवर बस स्टैंड तक पदयात्रा में साथ देकर हौसला बढाया। इस दौरान मौके पर भंवरलाल कुकणा, तोलाराम सियाग, मनीष डूडी, शुभम शर्मा, बाबूलाल मीणा, राहुल वाल्मीकि, कैलाश गुरावा, आशीष शर्मा, नवरत्न, बनवारी जाट, सुनील राव, हरिओम प्रजापति, लालचंद,नाफिद चुनगर, कपिल आदि मौजूद रहें। वहीं दुसरी और इन युवाओं का स्वागत सम्मान करने डूंगर कालेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुड़िया, विनोद बाना, देवीलाल बाना, कैलाश सिहाग, प्रकाश गोदारा, रामलाल जांघु, रामेश्वरलाल कूकणा, तोलाराम सिहाग, विकास भादू, पवन सुथार, दीनदयाल, सुरेश सियाग, शिव तरड़, कालूराम नाई भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और इन युवाओं का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक ओबीसी वर्ग के युवा पहुंचे स्वागत करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में किया पदयात्रियों का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड तक युवा कांग्रेस के सदस्य साथ चले व शुभकामनाएं दी।