May 20, 2026
news frame (60) (1)

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 24 मई 2020। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के व्यापार मंडल ने सीआई विष्णुदत्त आत्महत्या प्रकरण में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर सीबीआई जांच की मांग की है। मंडल ने ज्ञापन मे कहा कि सिंघम के नाम से प्रसिद्ध जनता के थानेदार की रहस्यीमयी मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है और प्रकरण की सीबीआई जांच से ही सच्चाई जनता के सामने आ सकेगी। मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सोमानी, महामंत्री श्यामसुदंर पारीक, हरिप्रसाद तापड़िया, बाबूलाल सहदेवड़ा, बिहारीलाल राठी, बाबूलाल पाण्डिया, संपत पारीक, जगदीश मोदी, रमेश सोमानी ने मंडल के सभी व्यापारियों की ओर से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
सरदारशहर रोड़ बिल्ड़िंग मैटेरियल्स एसोशिएशन व इस रोड के सभी दुकानदारों ने दंडी स्वामी रामनारायण सेवा संस्थान प्रांगण में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया। एसोशिएशन अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी सहित, मेडिकल एशोसीएशन अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, एशोसिएशन अध्यक्ष बाबुलाल सहदेवड़ा, महावीर प्रसाद, भवानी तावनिया, मिठाई युनियन के जगदीश स्वामी तथा सरदारशहर रोड़ के सभी दुकानदारों ने विष्णुदत्त को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें स्मरण किया। एसोसीएशन के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ में लगभग 3 साल रहे विष्णुदत्त ने यहां के नागरिकों के मनों पर अलग ही छवि बना ली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस फ्रेंड क्लब की स्थापना की, पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, पूरे शहर को पॉलीथिन मुक्त करवाया, हेलमेट पहनने के बारे में युवाओं को चेताया। अन्य व्यापारियों ने भी विष्णुदत्त से जुड़ें संस्मरण साझा किए।

श्रीडूंगरगढ़ युथ ब्रिगेड के युवा मूलचंद स्वामी, कमल सारस्वत, सुरेंद्र स्वामी साँवरमल सोनी, जसवीर सारण, मुनीराम सुथार ने थानाधिकारी को ज्ञापन देकर सीबीआई जांच की मांग की।
इसके अतिरिक्त शाम 5 बजे शहीद हेमू कालानी पार्क में तथा 6 बजे नागरिक विकास परिषद भवन में भी श्रद्धाजंलि सभा में शहर के गणमान्य नागरिक भी विश्नोई को श्रद्धाजंलि देंगे।।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापार मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड़ पर स्थित दुकानदारों सहित कई व्यापारियों ने विष्णुदत्त को श्रद्धांजलि दी।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ युथ ब्रिगेड के युवाओं ने भी थानाधिकारी सत्यनारायण गाेदारा को ज्ञापन सौपा।