May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 22 मई को जिले के देशनोक, पलाना में जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। इस दौरे के लिए क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट लगातार जारी है और क्षेत्र के भाजपा नेताओं में इसके लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अभी अभी जयपुर से बीकानेर जाते समय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अभिनंदन स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। हाइवे स्थित एक होटल पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अगुवाई में भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, भवानी तावनिया, ओम राणावत, भंवरसिंह झंझेउ, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, रामसिंह जागीरदार, जगदीश गुर्जर, फतेहसिंह जांगिड़, पवन इन्दोरिया, विनोद सिखवाल, मदन सोनी आदि मौजूद रहे। भाजपा की दोनों वरिष्ठ नेताओं ने मोदी की सभा मे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ को लेकर पहुंचने की अपील की।