May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2024। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गांव गुसाईसर पहुंच कर 4.70 करोड़ के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया है। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसाई सहित कई नेता मौजूद रहे। सरपंच सत्यनारायण ने सभी का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ के लिए हुए रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उप मुख्यमंत्री प्रेम कुमार बैरवा नाल एयरपोर्ट पहुंच गए है और वहां गांव आडसर के अनिल जोशी, सुनील कुमार पेड़ीवाल, श्यामसुंदर स्वामी ने पहुंच कर बैरवा का अभिनंदन किया है। उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने बीकानेर भाजपा व अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे है। वे बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए है।

लाइव प्रसारण होगा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण समारोह कुछ ही देर में प्रारंभ होने वाला है। समारोह का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप अपने घर, ढाणी या शहर में बैठे लोकार्पण समारोह से लाइव जुड़ सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने वाले है उपमुख्यमंत्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से नाल एयरपोर्ट पहुंच कर किया उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में भाजपा नेता हुए शामिल, सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने किया सभी का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण।