May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2024।  गंगापुर श्रीकोलायतजी में चल रहे 68 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सेपकटकरा प्रतियोगिता में राउमावि देराजसर 19 वर्ष बालिका वर्ग और राउमावि पूनरासर 17 वर्ष बालिका वर्ग ने फाइनल मुकाबले जीत लिए हैं। शारीरिक शिक्षक कुलदीप सिंह पूनियां ने बताया कि सेपकटकरा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 19 वर्षीय बालिका वर्ग में राउमावि देराजसर ने राउमावि गंगापुर को हराया। इसी प्रकार 17 वर्षीय बालिका वर्ग में राउमावि पूनरासर ने राउमावि देराजसर को हराया। वहीं देराजसर टीम ने 17 वर्षीय बालक वर्ग में दूसरा और 19 वर्षीय बालक‌ वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। टीम में कोच इंदूबाला पूनियां, श्यामलाल सारण, भींयाराम, सहायक प्रहलाद भादू, रामदयाल भादू भी शामिल रहे।

राज्यस्तरीय टीम में चयन

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिता 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में देराजसर टीम के सुमन सिहाग, कोमल सुथार तथा 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में शर्मिला स्वामी का चयन हुआ है। इसी प्रकार 17 वर्षीय छात्र वर्ग में नंदकिशोर भाट का चयन हुआ है। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम प्रतापनगर (भीलवाड़ा) जाएंगी। 17-19 वर्षीय छात्रा वर्ग की दोनों टीमों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राउमावि देराजसर में होगा।