May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2021। कस्बे सहित पूरे जिले में डेंगूं के डंक के बढ़ते प्रभाव को रोने के लिए गत दिनों श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रभावी कवरेज करते हुए डेंगू के बढ़ते प्रकोप से प्रशासन व नागरिकों को सावधान किया। इस पर सक्रिय होते हुए चिकित्सा विभाग सहित नगरपालिका ने तुरंत कार्रवाई प्रारंभ की। लेकिन क्षेत्र में लगातार डेंगू बढ़ रहा है एवं डेंगू के बढ़ते प्रकोप व आस पास पपीते के पत्ते तलाश करते नागरिकों को देख कर बुधवार शाम पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने भी इसे गंभीरता से लिया। शर्मा ने बताया कि पालिका में केवल एक फागिंग मशीन थी एवं चिकित्सा विभाग ने भी हाथ खड़े करते हुए पालिका से ही फागिंग करवाने का अपील की थी। इस पर त्वरीत रूप से स्थिती की गंभीरता को देखते हुए तीन और नई फागिंग मशिनें क्रय की गई। बुधवार को मशिनें श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गई एवं पहुंचते ही बुधवार रात को करीब 9 बजे पालिकाध्यक्ष शर्मा सहित पालिका एसआई कमल चांवरिया व पार्षद लोकेश गौड़, विक्रम सिंह, गोपाल छापोला, नंदू नाई सहित मुख्य बाजार में अपने निरीक्षण में छिड़काव करवाया। पालिका कर्मचारियों ने घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक, गोपाल दास स्वामी चौक से टीएसएस हॉस्पिटल तक, जोशी हॉस्पिटल, घास मंडी से रानी बाजार तक, गौरव पथ रोड, कालूबास में वार्ड 3,31,37, 38, में कीटनाशकों का छिड़काव करवाया। पूरे कस्बे में फागिंग सहित मच्छर रोधी कीटनाशकों, पाऊडरों का छिडकाव करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी और यूपीएचसी कालूबास के प्रभारी डॉ. सहीराम धतरवाल के निर्देशन में उनकी टीम ने कालूबास के घरों में जाकर डेंगू के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने घर में कहीं भी पानी एकत्र नहीं रखने की समझाइश की।