May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2024। पिता को तंग परेशान नहीं करने व उनकी सेवा करने की बात देवाराम अपने भाई किशनलाल व उसके बेटों को कहता था। जिससे आए दिन तीनों उसके साथ लड़ाई झगड़ा करते थे। मंगलवार को धनतेरस की शाम को नाराज भाई भतीजों ने देवाराम पर वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 35 वर्षीय रूपाराम पुत्र छगनलाल भार्गव निवासी रीड़ी ने किशनलाल व उसके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया उसका बड़ा भाई किशनलाल व उसके दो नाबालिग बेटे आए दिन पिता को तंग परेशान करते है। जिस कारण हमारा भाई देवाराम जो हमसे अलग रहता है। वह किशनलाल व उसके बेटों को पिताजी की सेवा पानी करने के लिए कहता था। इसी बात को लेकर आए दिन तीनों आरोपी देवाराम के साथ लड़ाई झगड़ा करते थे। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे देवाराम हमारे घर था और घर के आगे गुवाड़ी में बैठा था। उसी दौरान हाथ में लाठियां व धारदार हथियार लेकर तीनों ने देवाराम पर हमला कर दिया, व पीट पीट कर उसे जान से मार दिया। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने किशनलाल के उवके दो नाबालिग पुत्रों को डिटेन कर लिया व मामले की जांच कर रहें है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।