May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2023। आचार संहिता के लगने से एन पहले बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति से आई है। यहां पंचायत समिति में फिर फेरबदल हुआ है और विकास अधिकारी भोमसिंह इंदा के तबादले का आदेश आया है। इंदा को विकास अधिकारी बीकानेर के पद पर तबादला दिया गया है। गौरतलब है कि सिंगल नाम से ऑर्डर जारी हुआ है और आदेश 6 अक्टूबर की तारीख से तबादला आदेश जारी बताया जा रहा है।