May 22, 2026
IMG-20241016-WA0012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2024। आज बुधवार सुबह सुबह एक हादसे की खबर प्रसिद्ध भैंरु जी धाम तोलियासर से आ रही है जहां छत पर सोया श्रद्धालु सीढ़ियों में गिर गया और चोटिल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहर थानाक्षेत्र के गांव राजपुरिया निवासी 55 वर्षीय सुभाष पुत्र चंदूराम बाबा के दर्शन करने मंगलवार को पहुंचा था और दर्शन के बाद मंदिर की छत पर सो गया। सुबह करीब 6.15 बजे उठ कर नीचे आने लगा तो नींद के असर में सीढ़ियों में उसका पैर फिसल गया व वह सीढ़ियों में गिरते हुए नीचे आ गया। उसे चोटें आई व सूचना पर अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लेकर आई। यहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया।