May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। शुक्रवार को बाना गांव में आयोजित भागवत कथा में कथावाचक रामानंद तीर्थ महाराज ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग तथा महारास का वर्णन किया। महाराज ने कहा कि जीव और बृह्म के मिलन को ही महारास कहाते है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का मिलन हुआ। कथा में महारास के भजनों पर श्रोताओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। कथा के दौरान विधायक गिरधारी लाल महिया बाना पहुंचे व आयोजक परिवार को साधुवाद दिया। महिया का साफा पहना कर सम्मान किया। कथास्थल पर पूर्व प्रधान छैलू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी लाल महिया का किया सम्मान, पहनाया साफ़ा, महिया ने आयोजक को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रुक्मिणी विवाह की सुंदर झांकी सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान छैलू सिंह का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महारास में झूम उठे श्रद्धालु।

धर्म पर चलने से मिलेगी शांति- श्रद्धा दीदी, एक पौधा लगाने का आह्वान, भजन संध्या का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोजास में चार दिनों से चल‌ रही गौ कृपा कथा में साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। दीदी ने कहा कि धर्म पर चलने से सदैव घर में शांति बनी रहती हैं और घर में सुख समृद्धि होती है। उन्होंने कोरोना महामारी का उदाहरण देकर प्रति व्यक्ति से एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस पंडाल में बुधवार शाम “एक शाम गौ माता के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ.ओम मुंडेल और मुकेश वैष्णव पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी। इस दौरान गौशाला के सहयोग के लिए गौ सेवकों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उपस्थित जनसमूह ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की अपील को समर्थन दिया। भजन संध्या में गायिका सुनीता स्वामी, राजकुमार स्वामी, चंदन सिंह राजपुरोहित ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजन समिति की ओर से सभी भामाशाह और गौ भक्तों का सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौकथा में साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने प्रति व्यक्ति एक पौधा लगाने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौकथा में अतिथियों व भामाशाहों का किया सम्मान।