May 20, 2026
IMG-20240324-WA0104

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। तोलियासर के विश्व रक्षक भैरव दरबार में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में रंग, इत्र व गुलाल की खूब बौछारें की गई। बड़ी संख्या में शामिल युवा भजनों पर जमकर झूमे। श्री भैरव भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित समारोह धूमधाम से उल्लास व उमंग के साथ भव्य आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। सभी भक्तों ने होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन कलाकार मुक़सा बिग्गा, मास्टर नानू व बिदा महाराज ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियों ने भी फागोत्सव में भाग लिया।