May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2024। म्हारो हेलो सुणो जी रामा पीर जी.. लोकदेवता बाबा रामदेव के मंदिरों में आज श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। क्षेत्र में मोमासर व सोनियासर मिठिया में विशाल मेले संपन्न हुए। हजारों की संख्या में दोनों मेलों में श्रद्धालुओं ने दर्शन अपनी मन्नतें मांगी। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित बाबा के मंदिर में मेला भरा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

मोमासर में दो दिवसीय मेला संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ के आदित्य बने मेला किशोर। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार व शुक्रवार को मोमासर में लोक देवता बाबा रामदेवजी के मंदिर में दो दिवसीय मेला संपन्न हुआ। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और विशाल मेला भरा। दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा को धोक लगाई। मेले में खूब अस्थाई दुकानें सजाई गई व झूले भी लगाए गए। बीती रात मंदिर में बाबा के शानदार जम्मा जागरण का आयोजन हुआ। शुक्रवार को दिनभर कुश्ती दंगल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दंगल में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के अनेक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में मेला केसरी का खिताब सोनू रोहतक ने हासिल किया। वहीं मेला किशोर का अवार्ड श्रीडूंगरगढ़ के आदित्य ने प्राप्त किया। दंगल में श्रेष्ठ खिलाड़ मुकेश अर्जनसर सहित विभिन्न भार वर्ग में विजेता रहें पहलवानों को मेला समिति ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण उपसरपंच जुगराज एंव हरिराम गोदारा ने किया। इस दौरान गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

सोनियासर मिठिया में भारी भीड़, ग्रामीणों ने की प्रशासनिक व्यवस्था की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में प्रतिवर्ष लगने वाले बाबा रामदेव मंदिर के मेले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां बीकानेर व चूरू जिलों के अनेकों गांवो से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। अलसुबह से देर शाम तक बाबा के जयकारे गूंजते रहें। मेले में अनेक अस्थाई दुकानें सजी और महिलाओं व बच्च्चों ने दर्शन के बाद मेले में खरीददारी भी की। मेले में सोनियासर मिठिया निवासी महिला जेठी देवी के गले से सोने के चार फुलड़े किसी ने छीना झपट्टा मार कर चोरी कर ली। ग्रामीणों ने इस मेले में भारी भीड़ होने व हर बार चोरी चकारी की वारदातें होने के बावजूद प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासनिक प्रयासों की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में भरा बाबा रामदेव का विशाल मेला, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर का प्रसिद्ध दो दिवसीय रामदेव मेला शुक्रवार को दंगल आयोजन के साथ पूर्ण हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित बाबा के मंदिर की भव्य सजावट की गई, भरा मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के मेले में सजी अस्थाई दुकानें।