






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2022। क्षेत्र के पांच बास के रूप में एक कस्बेनुमा बसावट वाले टेउ सूडसर क्षेत्र में शिवपुराण का धार्मिक आयोजन टेउ के बाबा रामदेव जी मंदिर में शुरू हुवा है। आयोजन का शुभारंभ गुरुवार को सूडसर के शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे बाजे के साथ दोनो गांवो की मुख्य गलियों में से निकली कलश यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। कथा के पहले दिन कथावाचक चंद्रमोहन पंचारिया ने शिव महिमा बताई। मंदिर पुजारी चंपालाल नवल ने बताया कि कथा 22 जुलाई तक दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होगी। कथा के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।





