May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया है। क्षेत्र के गांवो, कस्बों, खेतो, कार्यालयों हर जगह तिरंगा लहराने का जोश व भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। इसी जोश को ओर अधिक बढाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ फ़ोटो अवार्ड दिया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के वो सभी देशभक्त नागरिक भाग ले सकते हैं जो अपने घरों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। तिरंगा फहराने के साथ तिरंगे के साथ खींची गई फ़ोटो आप सभी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को भेज सकते हैं और भेजे गए फ़ोटो में से शानदार फोटोज को टाइम्स के माध्यम से प्रकाशित कर उसे जन जन तक पहुंचाई जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी फ़ोटो में से श्रेष्ठतम फोटो, सर्वश्रेष्ठ फ़ोटो व श्रेष्ठ फ़ोटो को अवार्ड दिए जाएंगे। तो आप भी लहराएं तिरंगा और भेंजे अपनी फोटो हमें 9414217401 या 9414917401 पर भेंजे।