May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। बीकानेर जिले में अत्यधिक शराब पी लेने से दो जनो की मौत हो गई है। सदर थाना क्षेत्र में बाबूलाल फाटक के पास रहने वाले 59 वर्षीय राजेश कौशिक की अत्यधिक शराब पीने से बुधवार को मौत हो गई। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया और मृतक के भानजे जतीन शर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में घड़सीसर निवासी मुन्नी वर्मन ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पति परिमल वर्मन ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया जिससे मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एक अन्य घटना में छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में आईजीएनपी की आरडी 400 के पास शंकरलाल सांसी निवासी भाण्डसर, छतरगढ़ की 17 वर्षीय पुत्री बसकरो बुधवार दोपहर बकरियां चराने गई। उसे प्यास लगने पर वह नहर में पानी पीने उतरी तो पांव फिसलने से वह नहर में गिर गई व डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है।