May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2021। नेशनल हाईवे स्थित रूद्रा फिलिंग स्टेशन पर सोमवार रात्रि को अपनी बाईक में पेट्रोल भरवाने वाले एक युवक ने रुपए देने के समय कहासूनी कर ली एवं रुपए बिना दिए ही वहां से भाग छुटा। पम्प संचालकों की परिवाद पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं युवक की पहचान कर मंगलवार सुबह उसे थाने ले आए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बिग्गा का निवासी अनिल पुत्र बंशीलाल ब्रहा्मण को थाने में समझाया गया तो वह थाने में ही उत्तेजित हो गया व इस पर युवक को धारा 151 में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।