May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 20.46.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। मौसम विभाग की शीतलहर की चेतावनी व बीकानेर जिले में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने स्कूलों के समय को लेकर रविवार देर शाम एक आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई विद्यालय, आंगनबाड़ी, मदरसों का शैक्षणिक समय आगामी आदेशों तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश में इसकी अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए है।