May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने व जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकारी एजेंसियों का भारी दुरुपयोग कर रही है। इस सरकार का एक ही उद्देश्य रह गया है कि भाजपा और संघ को बदनाम करें आज ये बात आरएसएस से जुड़े नेता व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा है। सारस्वत आज गरजते हुए जयपुर में चल रहे घटनाक्रम में निंबाराम के समर्थन में उतरे और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए। सारस्वत ने कहा कि जयपुर की एक कंपनी द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में संघ प्रचारक निम्बाराम का नाम जोड़ा जाना निश्चित ही संघ जैसे राष्ट्रीय संगठन के विरुद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है। सारस्वत ने टाइम्स को बताया कि षड्यंत्रपूर्वक कुटिल कांग्रेसी चाल को प्रदेश की जनता बखूबी समझती है और पिछले 30 वर्षों से प्रचारक होने के नाते निम्बाराम राष्ट्रकार्य के लिए व्यक्ति निर्माण की साधना कर रहें है उन पर ये आरोप लगा कर सरकार ओंधे मुंह गिरेगी तथा प्रदेश की जनता भी सरकार को इसका जवाब देगी।