श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। ब्लड प्रेशर चाहे लो हो या फिर हाई दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक होता है. आज हम जानेंगे लो ब्लड प्रेशर के दौरान क्या उपाय करने चाहिए और क्या खाना चाहिए. लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहते हैं. ये एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है. इसमें व्यक्ति इस हालत में आ जाता है कि वह कभी भी चक्कर खाकर गिर सकता है या बेहोश हो सकता है. शरीर का बीपी कम होने पर सुस्ती, रुलाई आना, कम बोलना, हल्का धुंधला दिखना जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में नॉर्मल बीपी बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.
कैफीन
आपको बता दें व्यक्ति का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 एमएमएचजी होना चाहिए. ऐसे में अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य से भी कम रहता है तो आप कैफीन युक्त चीजों का सेवन करें. इसके साथ ही आपको सोने में किसी भी प्रकार की कोई तक्लीफ होने पर एक कप कॉफी या चाय पी सकते हैं. बता दें कैफीन रक्तचाप को बढ़ाने में मदद करता है. इस तरह से बीपी सामान्य होने में मदद मिलेगी. बीपी का बहुत ज्यादा कम होना आपकी जान को खतरे का संकेत है. इसलिए इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
नमक
जिन लोगों का बीपी सामान्य से बहुत अधिक रहता है उन लोगों को नमक का ज्यादा सेवन करना मना होता है. लेकिन अगर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम है तो उसे डाइट में सोडियम को शामिल करने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर बताते हैं कि सीमित मात्रा में हर दिन डाइट में सोडियम होना चाहिए. जिससे ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ सके.
ब्लड प्रेशर चाहे लो हो या फिर हाई दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक होता है. आज हम जानेंगे लो ब्लड प्रेशर के दौरान क्या उपाय करने चाहिए और क्या खाना चाहिए. लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहते हैं. ये एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो जाता है. इसमें व्यक्ति इस हालत में आ जाता है कि वह कभी भी चक्कर खाकर गिर सकता है या बेहोश हो सकता है. शरीर का बीपी कम होने पर सुस्ती, रुलाई आना, कम बोलना, हल्का धुंधला दिखना जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में नॉर्मल बीपी बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.