






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। आज श्रीडूंगरगढ़ राजकीय पशु चिकित्सालय में एएससीएडी योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पशुपालकों को पशुओं में होने वाले संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी देते हुए उनके लक्षण व रोकथाम की जानकारी दी गई है। शिविर में पशुपालकों के साथ बड़ी संख्या में महिला पशुपालक की भी उपस्थिति रही व उन्होंने ब्लॉक अधिकारी डॉ.उत्तम भाटी से पशुओं से संबंधित कई जानकारियां ली। भाटी ने पशुओं में होने वाले रोग जैसे मुंह पका, खुर पका, लंगड़ा बुखार, गलघोटू, फीडकिया, रेबीज इत्यादि रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार समझाया। शिविर में मुख्य अतिथि प्रधान पति केसराराम गोदारा ने पशुओं के टीकाकरण का महत्व बताते हुए पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। शिविर में जैसलसर ग्राम पंचायत के सरपंच पति भीखाराम जाखड़ ने शिविर के आयोजन को पशुपालकों के लिए उपयोगी बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। डॉ. दीनु खां व डॉ. कमलेश धवन ने रोग निदान केन्द्र हेतु पशुपालकों को प्रयोगशाला में नमूने की जांच करवाने हेतु जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. सुभाष घारू ने किया।





