May 21, 2026
IMG-20251207-WA0037

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2025। भाजपा की जिला टीम में श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं की मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है एवं श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं को जिला स्तरीय जिम्मेदारी दी जा रही है। शनिवार को भाजपा आईटी विभाग में जिला संयोजक की जिम्मेदारी क्षेत्र के गांव जोधासर के सुरेंद्र स्वामी को मिली थी। वही रविवार को घोषित की गई भाजपा सोशल मीडिया विभाग की कार्यसमिति में श्रीडूंगरगढ़ के गांव टेऊ निवासी पवन स्वामी को जिला संयोजक एवं गांव इंदपालसर बड़ा निवासी तेजपाल सिंह राठौड़ को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के संयोजको की घोषणा की गई है। जिसमे श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में सुखबीर भार्गव को संयोजक, धनराज सोनी को सहसंयोजक बनाया गया है।

पवन स्वामी, टेऊ