May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-04 at 18.57.37 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2024। सावन की हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालु धर्म कर्म में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं के छोटे छोटे दलों ने अलसुबह नगर फेरी करते हुए चारों दिशाओं के मंदिरों में दर्शन किए। बड़ी संख्या में लोग अपने ईष्ट देव के मंदिरों में धोक लगाने पहुंचे। गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथ जी बगीची में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंच कर अंखड़ कीर्तन में भाग लिया। वहीं दूसरी और गौशालाओं में गौवंश के लिए दान पुण्य किया गया। गौरव पथ स्थित गोपाल गौशाला, जैतासर स्थित गौशाला, हनुमान धोरा स्थित गौशालाओं में अनेक श्रद्धालु पहुंचे व गौवंश को गुड़ खिलाया। कस्बे के मुख्य बाजार में भी गौशाला वाहन ने घुम घुम कर दानदाताओं से सहयोग का संग्रहण किया।

बाडेला में निकाली प्रभात फैरी, ग्रामीणों ने किया सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में हरियाली अमावस्या पर श्रीगिरधर गोपाल गौशाला द्वारा पूरे गांव में प्रभात फैरी निकाली गई जिसमें ग्रामीणों ने गौशाला के सहयोगार्थ दान पुण्य किया। गौशाला समिति अध्यक्ष मूलाराम सारण ने बताया कि प्रभात फैरी में गाड़ी सेवा संजय तिवाड़ी ने दी व सचिव दानाराम ज्याणी, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल गोदारा, सागरमल ज्याणी, सुरजाराम ज्याणी, भगवानाराम ज्याणी, चैनाराम राइका व जैनदास स्वामी ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान इस दल ने खेतों से लाकर हरा चारा भी गौवंश को खिलाया। सारण ने सभी ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण गौसेवा से जुड़े।

कोटासर गौशाला में हवन में दी आहुतियां, लिया गौसेवा का व्रत, किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में हरियाली अमावस्या के अवसर पर पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर के सान्निध्य में हवन का आयोजन किया गया। गौशाला में आए सभी श्रद्धालुओं ने हवन में घी खोपरों से आहुतियां दी। दानदाताओं द्वारा गौसेवा में सामूहिक विशाल खल भंडारा किया गया जिसमे राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, रोहित कुमार झालरिया श्रीडूंगरगढ़, ओमप्रकाश जोशी गंगाशहर, दिनेश कुमार लुणावत नोखा, गोपाल महिया दुलचासर, रामेश्वरलाल भूतड़ा बाप, प्रह्लाद दुलचासर, रिछपाल धारणियां सांवतसर, रामलाल सुथार बेनीसर, हरिओम नाई दुलचासर, गिरधारी लाल, जैसाराम महिया दुलचासर, पवन कुमार जोशी, नेमाराम जोशी दुलचासर द्वारा सहयोग दिया गया। वहीं गुड़ के लिए गणेशमल सुथार दुलचासर, रतनलाल सुथार पाटोदिया बादनुं, भीखाराम गोदारा दुसारना पीपासरीया ने सहयोग सेवा दी। वहीं गौशाला में दुलचासर से सेन समाज से पधारे हरिओम नाई, भगवान नाई, बालीकुमार नाई, अभिषेक नाई, ओमसिंह भाटी ने पौधारोपण में सेवाएं दी। समिति के मालसिंह, किशोर सिंह, ओमसिंह, प्रेम देवासी, मनीराम बिश्नोई ने सभी दानदाताओं व सहयोगियों का आभार जताया।

राजेडू की गौशाला व श्रीकातर के हनुमान मंदिर में लगाए कल्पतरू के पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्पतरू व हरसिंगार के वृक्षों का पर्यावरणीय ही नहीं अत्यधिक धार्मिक महत्व भी है। रविवार को प्रबुद्धजनों के एक दल ने क्षेत्र के गांव राजेडू की गोविंद गौशाला में तथा निकटवर्ती गांव श्रीकातर के हनुमान मंदिर में पौधारोपण करते हुए ये पौधे लगाए। गोविंद गौशाला के प्रबंधक डूंगरराम गरवा ने बताया कि शिक्षा विभागीय अधिकारी ईश्वरराम गरुवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहें व गौशाला समिति के अध्यक्ष पेमाराम गरुवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान देवाराम बिस्सू, लूणाराम गरुवा व राउमावि के प्रधानाचार्य रवींद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने सावन के महीने में पौधारोपण करने व पौधों का पालन पोषण करने का संदेश दिया। कोषाध्यक्ष रतनाराम खिलेरी के सानिध्य में पंडित श्रवण कुमार शर्मा द्वारा यज्ञ हवन करके क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। समिति पदाधिकारी भवानीशंकर सारस्वत ने सभी का आभार जताया। वहीं श्रीकातर गांव के हनुमान मंदिर परिसर में वरिष्ठ अध्यापक सुरेंद्र सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में रविंद्र उपाध्याय, भादरा के संजीव कुमार, नवलगढ़ झुंझनू के मुकेश कुमार, आदि द्वारा कल्पवृक्ष के जोड़े लगाए। प्रधानाचार्य उपाध्याय ने बताया कि कल्पवृक्ष और पारिजात के पौधे समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह रत्नों में से प्रमुख हैं। ये पौधे साढे तीन हजार साल तक जीवित रहते हैं। इन पौधों के सानिध्य में जाकर पूजा अर्चना और साधना करने पर व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पौधारोपण के अवसर पर नेमीचंद सुथार, मालाराम शर्मा, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश खिलेरी,  रतनलाल डेलू, पूनमचंद खिलेरी, मांगीलाल गरुवा, भीखाराम मेघवाल, रामूराम मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।