May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-19 at 20.04.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2025। कस्बे के मध्य स्थित तेरांपथ भवन ऊपरलो में नवनिर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए दानदाता उत्साह से सेवा में समर्पण कर रहे है। महाप्रज्ञ जनकल्याण केन्द्र द्वारा नई विंग का निर्माण शुरू करवाने के लिए शिलान्यास समारोह 4 जुलाई को आयोजित होना है। संस्था के मंत्री पन्नालाल पुगलिया ने बताया कि नवनिर्माण के तहत 37 नए कमरे और बनने है, जिनमें से 23 कमरों के अनुदानदाताओं के नाम पूर्व घोषित हो चुके थे एवं एक-एक कमरों के लिए लूणकरण-अशोक कुमार-सुरेश कुमार भादानी परिवार श्रीडूंगरगढ़-इंदौर-दिल्ली, अनूपचंद-सुरजीत-मुदित बोथरा परिवार श्रीडूंगरगढ़-सूरत, दिवंगत पूनमचंद-मोहरदेवी डागा की स्मृति में विजय डागा श्रीडूंगरगढ़-सूरत, शोभाचंद किशनलाल कन्हैयालाल विमल विनोद मालू परिवार श्रीडूंगरगढ़-सिक्किम-जलंगाव-सिलीगुड़ी, लालचंद चंपालाल राजेन्द्र सेठिया परिवार श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता परिवार ने अनुदान देना स्वीकृत किया है। अभी तक कुल 28 कमरों के अनुदानदाताओं ने सहर्ष अनुदान देना स्वीकार किया है। केन्द्र अध्यक्ष बजरंगलाल सेठिया ने बताया कि 4 जुलाई को होने वाले समारोह में शिलान्यास भंवरलाल राजेन्द्र प्रसाद शांतिप्रसाद राखेचा परिवार द्वारा किया जाएगा एवं निर्माण पूर्ण होने के बाद उदघाटन जीवराज जतनलाल आंनद कुमार पारख एवं पिरथीराज संजय कुमार अनिल कुमार बोथरा द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में प्रकाशित पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें नीचे दी गई लिंक पर:- https://sridungargarhtimes.com/the-cooperation-of-the-migrants-will-be-dedicated-to-the-service-of-the-people-of-sridungargarh/