May 20, 2026
0000000000

श्रीकरणी गौशाला में दानदाताओं ने 31 क्विंटल तरबूज का भंडारा किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गांव की श्रीकरणी गौशाला में आज सोमवती अमावस्या पर दानदाताओं ने 31क्विंटल मीठे तरबूज का सामूहिक भंडारे का आयोजन किया। दानदाता दुसारणा पीपासरिया निवासी पेमाराम गोदारा, उनके पुत्र व्यवसायी रामप्रताप गोदारा व श्रीकृष्णा गौसेवा समिति दुसारणा कमेटी के रामप्रताप सारण गौशाला पहुंचे। गौशाला समिति सदस्यों ने स्मृति चिह्न देकर इनका सम्मान किया। वहीं गांव दुलचासर से मास्टर देवीलाल छरंग, गोविन्दराम छरंग, लिछुराम सुथार, नानूराम अपने अपने परिवारों सहित गौशाला पहुंचे व गौसेवा में सहयोगी बने। वहीं गुसाईंसर बड़ा निवासी राम सारस्वत, दुलचासर के बालकिशन जाजड़ा, विमला देवी अग्रवाल कोलकाता, गंगाशहर के राजेंद्र प्रसाद, गोपाल सिंह राठौड़, भीखसिंह ने सेवा में राशि व गुड़ सहयोग दिया। इस मौके पर बेनीसर पशु चिकित्सालय के डॉक्टर जफर अहमद एवं गौशाला के पशुधन परिचर बाबूलाल दुसाद ने गौशाला का अवलोकन किया। समिति सदस्यों ने इनका भी सम्मान किया। समिति सदस्यों ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में गौवंश को तरबूज भंडारे का भोग लगाया।

दुलचासर गौशाला में तरबूज भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में श्रीगोपाल गौशाला में सोमवती अमावस्या पर दानदाताओं ने गौवंश के लिए मीठे तरबूज का भंडारा खिलाया। गौशाला सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि दानदाता ज्योति नन्दीश झंवर, निर्मला देवी शिव सोनी, सुशीला देवी लालचंद मोहता, राजेंद्र प्रसाद मोहता, मूलचंद रामरतन मूंदड़ा, रणजीतसिंह, पप्पू चालिया ने राशि सहयोग समर्पित किया। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर गौशाला में खिलाया गौवंश को तरबूज भंडारा।

जैसलसर गौशाला में 15 क्विंटल तरबूज भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर की शिवशक्ति गौशाला सेवा समिति में सोमवती अमावस्या के अवसर पर गौ माताओं के लिए 15 क्विंटल तरबूज भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण गिरी, भैराराम चाहर, मुन्नीनाथ जोगी, मांगीलाल सुथार, देवाराम नाई, गोपालराम गोदारा, राजूराम नाई, चुनीलाल नायक, मनीष गिरी, सोनू सिंह, कुशलाराम, विक्रम सिंह, विजय सिंह, मनदीप सिंह, श्याम, दिनेश, सुरेंद्र, विकास ने श्रम सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर गौशाला में गौवंश को खिलाया तरबूज भंडारा।