






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के किसानों के लिए खास खबर सरकारी खरीद केंद्रो से आई है।
क्षेत्र में जिन किसानों की मूंगफली तुलवाई के कटे हुए टोकन की तिथि निकल गई है, वे किसान मायूस ना हो। ऐसे सभी किसानों को एक ओर मौका दिया जा रहा है। सहकारी विभाग के अधिकारी भीकासिंह ने बताया कि ऐसे सभी किसान 30 दिसंबर तक अपना माल लेकर केंद्र पर पहुंच सकते है। ऐसे किसानों की माल तुलवाई 30 दिसंबर तक की जाएगी। ऐसे किसान अपना माल लेकर केंद्र पर अपनी पर्ची ऑनलाइन करवा सकते है। सिंह ने कहा कि किसान मूंगफली की गुणवत्ता का भी ध्यान रखें और अच्छी मूंगफली लेकर सेंटर पहुंचे। बता देवें कल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी, श्रीडूंगरगढ़ ए, श्रीडूंगरगढ़ सी, सांवतसर, लिखमादेसर व जोधासर केंद्रो पर अवकाश रहेगा। किसान सोमवार को अपना माल लेकर केंद्र पर आए।



