May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। कस्बे में शादी के 20 साल बाद पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। कस्बे की मोमासर बास निवासी रूखसार बानो ने सालासर थाना क्षेत्र के गांव न्यासा निवासी अपने पति शेर मोहम्मद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना को मामला दर्ज करवाया है। रूखसार बानो ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी एवं उसके एक 9 वर्ष की एक बेटी भी है। आरोपी उसे शादी के समय से ही तंग परेशान करता था और अब आरोपी ने मोटरसाईकिल एवं ढाई लाख रुपए नकद दहेज की मांग करते हुए पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।