May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दर्जन गांवो में तथा विधानसभा क्षेत्र के15 गांवो में उपस्वास्थय केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गए है, और 6 माह में कार्य पूरा करने के बारे में वर्कऑर्डर शीघ्र ही जारी होना है।
क्षेत्र के गांव बापेऊ, बीरमसर, देराजसर, धनेरू, धीरदेसर पुरोहितान, इंदपालसर गुसाईंसर, जाखासर नया, कुनपालसर, कुंतासर, माणकरासर, मिंगसरिया तथा टेऊ, विधानसभा क्षेत्र के गांव मोरखाना, सिंधु, गजसुखदेसर में शीघ्र ही उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्रारंभ होगा। प्रति उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए 52.98 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकत्ति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में 61 केंद्रों के निर्माण के टेंडर जारी कर दिए गए है। मिंगसरिया से भाजपा में सक्रिय युवा संदीप सिंह मिंगसरिया ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताते हुए इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत होने की बात कही।