May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2025। दूध पीना हमेशा से फायदेमंद होता है। दूध के कई फायदे हैं। यही वजह है कि घर के बड़े दूध पीने को लेकर बच्चों को अक्सर डांटते रहते हैं। कई लोगों के लिए दूध पीना तो जीवन का एक रूटीन हो सकता है। लेकिन अगर दूध को स्मार्ट वर्क के तौर पर पी लिया जाए तो ये बेहतरीन विकल्प हो सकता है।सर्दियों में दूध में घोलकर पीने वाले बीजों में से एक प्रमुख विकल्प है अलसी के बीज। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई फायदे प्रदान करते हैं। अलसी के बीज को दूध में घोलकर पीने के हैं कई फायदे हो सकते हैं।

दिल की सेहत में होता है सुधार

अलसी के बीज में (Omega-3 Fatty acid) ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप रेगुलर दूध पीते हैं और उसमें अलसी के बीज डालते हैं तो आपका दिल काफी मजबूत होता है।

पाचन तंत्र में सुधार

अलसी के बीज में फाइबर होता है, जो (Digestive system) पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह कब्ज, अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार करने में मदद कर सकता है। अलसी के बीज दूध में डालकर पीने में आपकी सेहत तो बढ़िया होती है, इसके साथ ही पाचन तंत्र में भी काफी फायदा होता है।

वजन कम करने में मदद

अलसी के बीज में (Fiber and protein) फाइबर और प्रोटीन होता है, जो वजन कम करने में मददगार है। अलसी के बीज यह भूख को नियंत्रित करने और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आप सर्दियों में रेगुलर हल्के गुनगुने दूध में अलसी के बीज डालकर पीते हैं तो वजन कम होता है।

मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो (Mental Health) मानसिक स्वास्थ्य में सुधारक है। यह तनाव, चिंता और अवसाद में सुधार करने में मदद कर सकता है। वहीं अलसी के बीज में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो इम्यून सिस्टम में सुधार करने में मदद कर सकता है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है।