






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सोनियासर मिठिया में ग्रामीण पेयजल संकट से जुझ रहें है। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए दो ट्यूबवैल है और दोनों ठप्प पड़े है। गांव में पानी की आपूर्ति ठप्प पड़ी है और महिलाएं व बच्चे आस पास की ढाणियों से पानी लेकर आ रहें है। कुछ घरों में टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। बता देवें गांव में 10 नबंर ट्यूबवैल तो पिछले 15 दिन से खराब पड़ा है और रविवार रात आए अंधड़ से ट्यूववैल नबंर 8 की मोटर भी फाल्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया की ट्यूबवैल की लाइन का तार टूटा और थ्री फेस लाइट होकर मोटर जल गई थी। ग्रामीण कई बार विभाग के जिम्मेदारों को फोन कर एक ट्यूबवैल चलाने की मांग कर चुके है और अब जिम्मेदारों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया है। गांव के गणपतराम, रामदेवाराम, मोहनराम, लेखराम, भागुराम व मानवाधिकार आयोग बीकानेर के अध्यक्ष भंवरलाल जोशी ने बताया कि जलदाय विभाग में ग्रामीणों की सुनवाई ही नहीं करता और आए दिन पेयजल के लिए हैरान हो जाते है। बता देवें ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पानी की समस्याओं पर विभागीय लापरवाही भारी है और समय पर ग्रामीणों की सुनवाई भी नहीं हो पाती है।






