May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-19 at 11.10.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मार्च 2026। रात से ही पूरे अंचल में ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम का दौर जारी है। सुबह से हो रही बूंदाबांदी से शहर में सड़कें तर हो गई वहीं खेतों में फसलों की नुकसान की आशंका मंडराने लगी है। सोनियासर गोदारान व आस पास के इलाकों में हल्की बरसात सुबह शुरू हो गई है। गांव बरजांगसर व आस पास के इलाके में रात से ही रूक रूक हल्की बूंदाबांदी हो रही है। रात तापमान में गिरावट ने तेज ठंड का एहसास दिया। किसानों ने यहां इसबगोल व गेंहू की पकी पकाई फसलों में नुकसान की आशंका जताई। किसान अब बरसात से होने वाली आर्थिक हानी से चिंतित हो उठे है। मौसम विभाग ने आज सुबह बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, अजमेर व नागौर जिलों व आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ हल्की बरसात व कहीं कहीं तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं विभाग ने मेघगर्जना होने पर पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने व सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की हिदायत दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में कई खेतों में ईसबगोल की फसलों पर छाई नुकसान की आशंका, गेहूं की एकत्र की हुई फसल में होगा नुकसान। (फोटो- भिंयाराम सिहाग)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में हुई सुबह बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर की मुख्य गलियां हल्की बरसात से तर हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी के आस पास के इलाकों में हुई हल्की बरसात, छाए घने बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की गलियों में हुआ बरसात से कीचड़।