May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2022। कस्बे के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने एक जनें को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहें आवड़दान ने बताया कि आड़सर बास में ब्राईट फ्यूचर स्कूल के पास विनोद कुमार निवासी बिग्गाबास तम्बाकू उत्पाद बेच रहा था तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने किसी भी स्कूल के आस पास धुम्रपान या किसी भी प्रकार का नशा नहीं बेचने की बात विक्रेताओं से कही है। उन्होंने कहा कि ऐसा किए जाने पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।