May 20, 2026
21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2023। हाइवे पर पवन होटल के पास एक नशे में धुत्त एक युवक मोटरसाइकिल से गिर गया। युवक को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। युवक मामूली चोटिल हुआ और अस्पताल में हंगामा मचाने लगा। उसने गालियां देते हुए थाने जाने की बात कही। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल बलबीर काजला व राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेश कुमार ने बताया कि मोमासर बास निवासी 30 वर्षीय आरिफ ने अस्पताल में हंगामा मचाया, मेडिकल कर्मियों से उसने इलाज नहीं करवाया तो पुलुसकर्मी ने उसकी चोट पर मरहम लगाया। युवक के पिता असगर को अस्पताल बुलाया गया और आवेशित युवक को समझा बुझा कर घर भेजा गया है।