May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2025। पुंदलसर गांव के दुलाराम पुत्र नानूराम गोदारा ने यात्रा के दौरान रेलगाड़ी में मिला मोबाईल मालिक तक पहुंचाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है। श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यलय में पहुंच कर शनिवार को शाखा प्रबंधक को सौंपा है। शाखा प्रबंधक कैलाशचंद्र मीना ने बताया की यह मोबाईल गुजरात के बड़ौदा स्थित भारतीय जीवन बीमा कार्यलय में कार्यरत पंडरीनाथ श्रेष्ठ के पुत्र का है और श्रेष्ठ ने इस मोबाईल को श्रीडूंगरगढ़ शाखा में देने को कहा गया है। प्रबंधक मीना ने दुलाराम की सराहना करते हुए कहा कि दुलाराम ने यह कीमती मोबाईल मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की एक मिसाल पेश की है। वहीं दुलाराम के पिता नानूराम गोदारा ने बताया कि करीब 25 दिन पूर्व उसका लड़का सांगली महाराष्ट्र गया था। यात्रा के दौरान उसको पूना के आगे रेलगाड़ी की सीट के नीचे यह मोबाईल मिला था। काफी खोजबीन के बाद इसके मालिक का पता चला है और उनके बताए अनुसार यहां सौंप दिया है।