May 21, 2026
10-octttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2024। अपने खेत में सूड़ करके पड़ौसी के खेत में कचरा डाल देने व मना करने पर गलौच कर मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गुसाईंसर बड़ा निवासी 55 वर्षीय मोहनराम पुत्र आदुराम ने इसी गांव के अमराराम पुत्र लाबुराम कुम्हार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने खेत में सूड़ कर उसके खेत में सूड़ का कचरा फैंक दिया। उसे मना करने पर रविवार सुबह 8 बजे आरोपी ने उसे कांटो के तार से लहूलुहान कर दिया और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।