May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग व अंचल के ई मित्र संचालक संघर्ष समिति के बीच गिरदावरी पंजीयन के टोकन एवं दस्तावेज मेल करने के आदेश मामले में अभी सुलझाव नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र के सभी ईमित्र बंद पड़ें है जिससे आमजन को खासी परेशानियां हो रही है। इससे लोगों के विभिन्न तरह के दस्तावेज निकालने के काम भी रूके पड़े है। एसआईआर का कार्य प्रारंभ होने के कारण लोगों को ई-मित्रों के बंद होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-मित्र संचालकों की समिति सदस्यों ने सोमवार को प्रोग्रामर को ज्ञापन देकर गिरदावरी पंजीयन के टोकन एवं दस्तावेज की पीडीएफ मेल करने का 31 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश वापिस लेने की मांग की है। सदस्यों ने बताया कि राजफैड की साइट पर समस्त डाटा उपलब्ध है प्रशासन वहीं से उठा सकता है। ऐसे में मनमाने आदेश निकाल कर ई मित्र संचालकों को परेशान नहीं किया जाए। सभी संचालक अब पंचायत समिति के सभागार में एकत्र है और प्रशासन के साथ वार्ता की जा रही है।