May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासियों के लिए रेलवे ने एक और खुशखबरी देते हुए हिसार कोयम्बटूर चलाने का निर्णय लिया है और अब यहां के लोगों के लिए क्षेत्र से कोयम्बटूर तक का रास्ता आसान हो सकेगा। ये साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में यह ट्रेन 24 दिसम्बर को हिसार से 12.50 पर रवाना होकर शाम 4.20 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी व दो मिनिट का ठहराव कर 4.22 पर रवाना होगी। ये सवारी गाड़ी कोयम्बटूर से रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ सुबह के 11.32 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी फिलहाल 6 ट्रीप के लिए स्वीकृत की गयी है व प्रत्येक गुरूवार को हिसार से रवाना होगी। कोयम्बटूर तक बीच में सभी बड़े स्टेशनों तक पहुंचने का एक और साधन श्रीडूंगरगढ रेलवे स्टेशन से प्राप्त हो सकेगा। रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने रेल मंत्री पियूष जी गोयल केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल व रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया व इसे नियमित करने की मांग की।