May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2024। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 31 अगस्त 2024 से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं की तिथियां बदल दी गई है। विभाग के उपनिदेशक शशि कूपर ने शुक्रवार सुबह आदेश जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा भारी बरसात व अतिवृष्टि होने का अलर्ट जारी होने के बाद खेल मैदानों में जल भराव की आशंका को देखते हुए प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। विभाग ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम समूह की 31 अगस्त से 4 सितबंर तक आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं को अब 8 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित करने के आदेश दिए है। बता देवें जयपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित 17 वर्षीय कबड्डी बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं अब 8 सितबंर से आयोजित होगी। वहीं द्वितीय समूह की 8 सितंबर से 12 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिताएं अब 16 सितबंर से 20 सितबंर तक होगी। तृतीय समूह की 15 से 19 सितबंर तक होने वाली खेल प्रतियोगिताएं 23 सितबंर से 27 सितबंर तक होगी। वहीं चौथे समूह की 7 से 11 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिताएं अब 18 से 22 अक्टूबर के बीच होगी। वहीं हॉकी खेल का समूह संशोधन करते हुए प्रथम समूह से तृतीय में लिया गया है। आप ये खबर सभी खिलाड़ियों व खेल आयोजक विद्यालयों, खेलों में भाग लेने वाले विद्यालयों व शिक्षकों तक पहुंचाए जिससे शुक्रवार व शनिवार को रवाना होकर खेल के आयोजन स्थल पर पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ी किसी असुविधा से बच सकें।