May 21, 2026
00000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2025। शिक्षा विभाग के निदेशक बुधवार सुबह अचानक श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है व क्षेत्र के एक स्कूल का औचक निरीक्षण किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और हनुमान धोरा स्थित श्रीकन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी राउमावि का औचक निरीक्षण किया। वे स्कूल की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और बच्चों की गणवेश व अनुशासन से प्रसन्न हुए। जाट ने बच्चों से कई सामान्य प्रश्न पूछे और अनेक बच्चों से हिंदी व अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वा कर देखी। जाट ने बच्चों की प्रगति पर संतोष प्रकट किया और विद्यार्थी जीवन को तपस्या का समय बताते कड़ा परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थी व शिक्षकों को भविष्य की ईमारत सुदंर व सुदृढ़ गढ़ने के लिए आज विद्यार्थी जीवन की नींव को पूरी मेहनत से तैयार करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर व एसीबीईओ अशोक चुग, सेवानिवृत्त एडीपीसी गजानंद सेवग रहें। सरोज पूनियां वीर ने बताया कि अधिकारी ने प्रखर-2, स्कूल में दूध व मिड डे मील आदि का स्टाक व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्कूल प्रभारी रमेश शर्मा ने कक्षाओं का अवलोकन करवाया व विद्यार्थियों की शैक्षणिक व खेल कूद संबंधी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने स्कूल स्टाफ परिचय करवाते हुए अधिकारियों का आभार जताया।