May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। जनहित के मुद्दों पर मुखर पत्रकारिता ही समाज का आईना है, आवश्यकता है कि समाज भी सजग पत्रकारिता के साथ खड़ा रहे और लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी के लिए जागरूक रहे। यह आह्वान रविवार को कस्बे के संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी के बीकानेर प्रेस क्लब में महासचिव निर्वाचित होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के शिक्षाविदों ने किया। निजी विद्यालय संचालकों के संगठन सेवा के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रूपचंद सोनी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख, संस्कार स्कूल अध्यक्ष एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, सेवा संगठन ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश भाकर, शहर अध्यक्ष मनोज गुंसाई, संरक्षक मनीष शर्मा, वरिष्ठ शिक्षाविद विजयराज सेवग, शहर मंत्री राकेश व्यास मंचासीन रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी की विगत 20 वर्षों की पत्रकारिता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े अपने अपने संस्मरण सुनाए। वक्ताओं ने स्वामी के कार्यों से क्षेत्र का गौरव मान बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविद डॉ रजनीश कौशिक, कुंभाराम घिंटाला, प्रमोद सारस्वत, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, विवेक उपाध्याय, आनंद आसोपा, रामनिवास धायल, बजरंग गोदारा, सहीराम जाखड़, रामलाल जाखड़, श्यामसुदंर आचार्य, भैंरूदान व्यास, घनश्याम व्यास सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा संगठन के शिक्षाविदों ने वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में शहर के अनेक मौजिज सदस्य शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में बड़ी संख्या में निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वामी का साफा, फुलमाला, शॉल व अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।