






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। कीटनाशक का ऐसा असर हुआ की 8 दिन मौत से संघर्ष के बाद युवक ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव बरजांगसर निवासी 33 वर्षीय रोहिताश पुत्र हरजीराम मेघवाल कृषि कार्य करते हुए स्प्रे के असर से बेहोश हो गया। परिजन उसे देर रात श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए व यहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम रेफर कर दिया। पीबीएम में गुरूवार को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के भाई पोकरराम ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



