






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। आज चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के नागरिक ईद की बधाइयां देने में जुटें है। शुक्रवार को घरों में ही मीठी सेवईयां बना कर ईद मनाई जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ने सभी नागरिकों कोरोना से इंसान की हिफाजत की दुआ मांगते हुए घरों में ही नमाज अदा करने की बात सभी तक पहुंचा दी है। मस्जिद के पांच मौजीज बंदे ही मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। मरकज मदीना मस्जिद के हाफिज तौफीक बिसायती ने भी सभी घरों में ईद की मुबारकबाद देते हुए घरों में ईद मनाने की सूचना सभी घरों में पहुंचाई है। हालांकि बच्चों के नए कपड़े, तौहफे के बिना ईद की रौनक कम रहेगी परन्तु कोरोना से देश को बचाने की दुआएं घर घर मांगी जाएगी। बता देवें स्थानीय प्रशासन ने भी कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ घरों में ही ईद मनाने की बात कही है।





