






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को नोखा तहसील के एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शामिल गांव बादनूं, कुचौर अगुणी, कुचौर आथूणी, उत्तमामदेसर, लालमदेसर, साधासर, मसूरी व बीदासरिया में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की। इन सभाओं में सारस्वत ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पेपर लीक सरकार बताया एवं युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए इस पेपर लीक सरकार को बदलने का आह्वान किया। सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 19 बार पेपर लीक हुए है और इसका बदला आगामी 25 नवंबर 2023 को बैलेट नंबर 2 पर कमल वाले बटन दबा कर लेना है। गांवों में जनसभाओ के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, सर्मथकों, मतदाताओं ने माला, साफा पहनाकर अभिनंदन किया एवं चुनाव में सर्मथन का आश्वासन दिया। इन सभाओं के दौरान भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, छैलूसिंह शेखावत, विनोद गिरी गुंसाई, नारायण मोट, किशन गोदारा, मांगीलाल गोदारा, मोहन कुलड़िया, कुंभाराम सिद्ध, हेमनाथ सिद्ध, बजरंगलाल सारस्वत, अगरसिंह पड़िहार, करनी सिंह, रतनसिंह, समुंदरसिंह, श्रवनराम, नवरतन घिंटाला, गिरधारी गोदारा, महेंद्र सिंह, सुभाष कमलिया, जेठाराम भांभू, जगदीश पारीक, पृथ्वीराज राजपुरोहित, मुरलीनाथ सिद्ध, विश्वनाथ सिद्ध, पोकरनाथ सिद्ध, किशननाथ बलिहारा, गोपालनाथ सिद्ध, भागीरथ सिंह, विक्रम सिंह, कानीराम तर्ड, रामनिवास बिश्नोई, धर्माराम मेघवाल, श्रवण मेघवाल, मोहननाथ सिद्ध, पवन स्वामी, रामलाल सुनार, रामलाल रिन्टोड, लक्ष्मीनारायण सेवग, गोरधनराम शर्मा, भरतमल सहित कई सरपंच, पूर्व सरपंच, जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीगण साथ में रहे।





