May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2025। एक पिकअप चालक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मारी जिससे घायल बुजुर्ग ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में रूपादेवी स्कूल के पीछे रहने वाले 45 वर्षीय रामनिवास पुत्र श्रीराम ब्राह्मण ने एक पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर 2025 को पंचायत समिति के निकट उसके चाचा डूंगरराम ब्राह्मण पैदल रास्ता पार कर रहें थे। एक पिकअप चालक ने लापरवाही से चलाकर उन्हें टक्कर मार दी। बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां बुजुर्ग ने ईलाज के दौरान मंगलवार सुबह 9 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।