






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024। इंडिया गठबंधन के बैनर पर लोकसभा चुनावों में श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस एवं माकपा दोनो एकजुट है एवं इस कारण बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से अपनी लीड को लेकर आशाविंत है। लेकिन मंगलवार को इंडिया गठबंधन के चुनाव कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम में कांग्रेस का नदारद रहने से नई चर्चा शुरू हो गई है। मंगलवार को इंडिया गठबंधन के चुनाव कार्यालय का उदघाटन गौरव पथ पर स्थित माकपा के विधानसभा चुनाव कार्यालय वाले भवन में ही किया गया। कार्यालय का उदघाटन पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, उप प्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैन, पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन तुलसीराम गोदारा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कॉमरेड महिया ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां बांटी व 11 अप्रैल को बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के अनूपगढ़ में होने वाली राहूल गांधी की रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। माकपा तहसील सचिव मोहनलाल भादू, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, केवीएसएस अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा ने एकजूटता के साथ अधिकाधिक संख्या में 19 अप्रैल को अधिकाधिक संख्या में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने व करवाने की अपील की। इस दौरान सिद्ध महासभा अध्यक्ष नत्थूनाथ सिद्ध, मोडाराम तर्ड, सरपंच नंदलाल बिहानी, सुनील मेघवाल, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, भागीरथ सुथार, नारायणनाथ सिद्ध, दानाराम भादू, एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी, मुखराम गोदारा, मालाराम आडसर, किसान सभा के गोपीराम जाखड़, सीताराम गोदारा, सांवरमल सहू, मोहनलाल चाहर, मामराज आंवला, सूरजाराम गोदारा, मामराज गोदारा, दुर्गाराम महिया, सुखराम महिया, सहीराम महिया, रमेश जाखड़, राजू महिया, चोखाराम ज्याणी, नानूराम जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लुखा, भोमाराम जाखड़, कमल कर्वा, संतोष धतरवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उदघाटन समारोह से एवं कार्यालय से कांग्रेस पुरी तरह से बाहर रही एवं कांग्रेस का कोई सा भी गुट नहीं दिखा।




