May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस में संगठन स्तर पर हलचल नजर आ रही है व संगठन की कमेटियों के गठन की कार्रवाई प्रांरभ हो गई है। कमेटी में ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, और पीसीसी सदस्य के चुनाव की रणनीतियां तय की जा रही है।आज श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कमेटी व सूडसर ब्लॉक कमेटी की संयुक्त रूप से बैठक ली गई। बैठक में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए अपनी अहम भूमिका अदा करें। गोदारा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब, दलित, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी सभी वर्गों की जो लाभप्रद योजनाएं है उन्हें जनता के बीच ले जाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कमेटी की बैठक में साधारण कार्यकर्ता को मौका देने की पैरवी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी प्रेमकुमार भादू ने की। भादू ने कहा कि पार्टी कर्मठ व साधारण कार्यकर्ता को सम्मान देना चाहती है। प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार सभी बूथों पर अध्यक्ष बनाए जाएंगे व उन्हीं में से ब्लॉक व जिला कमेटी में सदस्य बनाएं जाएंगे। भादू ने कहा कि सभी पद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत भरे जाएंगे।

सूडसर ब्लॉक कमेटी की बैठक में यादव ने युवा को मौका देने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी हरसहाय यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के मजबूत स्तम्भ युवा कार्यकर्ताओं को बताया। यादव ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर में संगठन व सरकार में युवाओं के लिए पचास प्रतिशत कोटा तय कर दिया गया है जिससे युवाओं को आगे बढ़कर भागीदारी निभाने का मौका मिल सकेगा।

ये रहें शामिल, पढ़ें सभी नाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनावों की आहट से कई कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है। आज बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस दौरान श्रीराम भादू, मूलाराम थोरी, राधेश्याम सारस्वत, राजेश मंडा, प्रहलाद सुनार, भिखाराम, भँवरलाल गरवा, राजन मुंड, भंवरलाल, सोहनलाल नैन, नानूराम नैन, विजयराज सेवग, सत्यनारायण जाट, मालाराम, गोरधन खिलेरी, भंवरलाल सहू, ओमप्रकाश गुरावा, सुखराम, पेमाराम भादू, मनफुल गोदारा, हरिराम गोदारा, प्रभुराम गोदारा, माननाथ सिद्ध, खींयाराम नैन, खेताराम धतरवाल, भंवरलाल, किशन गोदारा, नोरंगलाल चाहर, चाँदरतन चाहर, सांवरमल, डालूराम, मघाराम गोदारा, लेखराम गोदारा, परमाराम जाखड़, गंगाराम भादू, नेतादास, हजारी जांगू, जगदीश बेरा, मूलचंद स्वामी, सुरेंदर महावर, मनोज सुथार, सुरेंदर नाई, संदीप नाई, हीरालाल जाट, युसूफ चुनगर, सुशील जोशी, मनोज सोमानी, रमेश व्यास, प्रकाश दुसाद, सन्दीप धनकड़, रामावतार डेलू, श्याम दर्जी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।