






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021। उपखंड की ग्राम पंचायत जोधासर के वार्ड 7 में, बाना के वार्ड 5 में, ठुकरियासर के वार्ड 3 में, गुसाईंसर बड़ा के वार्ड 5 में, डेलवां के वार्ड 7 में उपचुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी एवं तहसीलदार तेजपाल ने इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को रवाना किया। ये चुनाव अधिकारी इन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पहुंच कर बुधवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक नाम निर्देशन प्राप्त करेंगे तथा 23 सितबंर को शाम 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी व नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। अगर मतदान आवश्यक हुआ तो 28 सितंबर मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई जाएगी। तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी तथा मतगणना पूरी होने पर परिणाम आ जाएगा। जिसकी घोषणा कर रिटर्निंग अधिकारी प्रमाण पत्र सौंप देंगे।



