






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के दौर में लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटी, लोडिंग टैक्सी, सवारी टैम्पू सहित विभिन्न गाड़ियों का शौरूम अब श्रीडूंगरगढ़ में खुल गया है। हाइवे पर स्थित होटल राजविलास मैरिज पैलेस के सामने प्रिंस ई-मोटर्स का उद्घाटन गुरूवार को हुआ। उद्घाटन करते हुए पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने संचालक को बधाई दी। प्रोपराईटर बनवारीलाल शर्मा व विक्रम शर्मा ने बताया कि आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ने लगा है। इसका सबसे बड़ा फायदा रनिंग कॉस्ट का होता है। पेट्रोल कार से 100 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए 600 से 700 रूपए खर्च करने पड़ते है वहीं ईवी से 100 रूपए से अधिक खर्च नहीं होता है। ऐसे में रोजाना हजारों रूपए की बचत ईवी वाहन कर रहें है। शर्मा ने बताया कि ईवी को मेंटन रखने के लिए कम मेंटनेंस खर्च लगता है व इंजन की जगह मोटर का प्रयोग होता है इसलिए इंजन वर्क जैसे खर्च नहीं होते है। पेट्रोल पंप के चक्करों से छुटकारा मिलने के साथ ही ये पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता है। बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक कार या दोपहिया वाहन लेने पर दी जा रही छूट से भी मदद मिल सकती है। ई व्हीकल खोलने पर शर्मा परिवार के परिजनों व मित्रों ने प्रोपराईटर को शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में शामिल हुए अतिथियों ने आने वाले वर्षों में श्रीडूंगरगढ़ में इसके बड़े बाजार की संभावनाओं के प्रति आशाएं जताते हुए चर्चाएं की। शुभम शर्मा सहित शर्मा परिवार ने सभी का आभार जताया।







