May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-18 at 19.01.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में गहमा गहमी का माहौल होगा और कारण रहेगा बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल महिया करेंगे। सोमवार को किसान नेताओं क टोलियों ने गांवों में जनसम्पर्क किया एवं ग्रामीणों से प्रदर्शन में शामिल होकर आम आदमी की जेब पर डाका डालने के सरकारी प्रयासों का विरोध करने का आह्वान किया। इस दौरान महिया ने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर का ठेका अडानी की गोवा में ब्लैकलिस्टेड कंपनी जीनस कंपनी को देने से ही सरकारी की नियत उजागर होने की बात कही एवं संगठित होकर स्मार्ट मीटर से बिजली महंगी करने का विरोध करने की अपील की। जनसंपर्क टोलियों में किसान नेता गिरधारी जाखड़, एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य, मुकेश ज्याणी, भंवरलाल भूंवाल, राजेंद्र जाखड़, मदनलाल प्रजापत, गौरव टाडा, मामराज आंवला, मामराज गोदारा आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में जनसम्पर्क के दौरान जागरूक होकर स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली महंगी करने का विरोध करने का आह्वान करते पूर्व विधायक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकर्ताओं की टोलियां पहुंच रही है गांव गांव, प्रदर्शन में शामिल होने की अपील।